क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियां जोरों पर है। बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ी अपनी अच्छी कीमत की आस लगाए बैठे हैं। इसके अलावा इस बार आईपीएल में 2 बड़े बदलाव भी हुए हैं। आईपीएल के मेगा नीलामी के लिए डेट फाइनल हो चुका है। इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दोनों दिन सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा।
इस बार आईपीएल में हुए दो बड़े बदलाव।
2022 के आईपीएल में मुख्य रूप से दो बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार 8 टीमों के बजाय 10 टीम में आईपीएल में खेलेंगी। लखनऊ और अहमदाबाद की 2 फ्रेंचाइजी इस बार आईपीएल में जुड़ी है। कुल 74 मैच खेले जाने की उम्मीद है। इसके अलावा इस बार आईपीएल क्या स्पॉन्सर विवो की बजाए इंडियन कंपनी टाटा करेगी। आईपीएल के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया है कि टाटा आईपीएल के ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजनीप्लस हॉटस्टार किया जाएगा।
बता दें कि BCCI ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन के लिए 590 खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप दिया। इनमें 370 भारतीय खिलाड़ी और 270 विदेशी खिलाड़ी हैं। विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका जैसे विभिन्न देशों से हैं। अब तक, 10 फ्रेंचाइजी ने अपने दस्ते में कुल 33 खिलाड़ियों को चुना है।