Latest Posts

इंग्लैंड के लिए T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं जोश बटलर। देखिए वाइफ के साथ खूबसूरत तस्वीरें।

जॉस बटलर इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज हैं जिन्होंने लंबे समय तक क्रिकेट खेला है और इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहा है। वे इंग्लैंड टीम की कप्तानी भी करते हैं। जोश बटलर T20 और ओडीआई में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

जोस बटलर का जन्म 8 सितंबर 1990 को समय रेट इंग्लैंड में हुआ था। उन्होंने 2011 में इंग्लैंड की टीम के लिए डेब्यू किया। उन्होंने 57 टेस्ट मैच में 2907 रन बनाए हैं इसमें 2 शतक और 18 शतक शामिल हैं।

- Advertisement -

वहीं 162 ओडीआई में 4536 रन बनाए हैं। इसमें 11 शतक और 23 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा
101 T20 इंटरनेशनल में उन्होंने 2576 रन बनाए हैं।
इसमें एक शतक और 19 अर्धशतक शामिल है।

जोस बटलर और लुईस की लव स्टोरी स्कूल के वक्त से ही शुरू हो गई थी। 14 साल की उम्र में दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। दोस्ती इतनी गहरी थी कि जोस लुईस को ‘वाइफ’ कहकर बुलाते थे। दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका पता भी दोनों को नहीं चला। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 21 अक्टूबर 2017 को अपने स्कूल की दोस्त लुईस से शादी रचा ली।

अब जोस और लुईस दो बच्चियों के माता-पिता हैं। अप्रैल 2019 में पहली बेटी का जन्म हुआ था। वहीं, दूसरी बेटी का जन्म 2021 में सितंबर महीने में हुआ। जोस बटलर की पत्नी लुईस बटलर एक प्रोफेशनल पिलेट्स ट्रेनर हैं। पिलेट्स एक तरह की कॉम्प्लेक्स एक्सरसाइज जो दिमाग और पूरे शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाती है।

 

Latest Posts

Don't Miss