Latest Posts

आज ही के दिन 12 साल पहले भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन। देखिए कुछ यादगार तस्वीरें।

आज ही के दिन 2 अप्रैल 2011 को भारत ने 28 साल के इंतजार को खत्म करते हुए वर्ल्ड कप अपनी झोली में डाल लिया था। आज की युवा पीढ़ी के जेहन में यादें आज भी ताजा है। लोग जब भी उन तस्वीरों को देखते हैं तो वर्ल्ड कप से जुड़ी यादें ताजा हो जाती है।

1983 में कपिल देव की कप्तानी में चैंपियन बनने के बाद देश ने 28 साल इंतजार किया फिर एमएस धोनी ने एक विजयी सिक्स लगाकर इसे खत्म किया था। नुवान कुलासेकरा की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से धोनी का छक्का आज भी लोगों को याद है।

- Advertisement -

2011 वर्ल्ड कप कई वजहों से भारतीय फैंस के लिए खास रहा। पहला ये कि भारतीय टीम ने पहली बार घरेलू सरजमीं पर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। दूसरी खास बात ये रही कि भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड कप जीतने का सपना आखिरकार साकार हो गया था।

जीत के बाद कोहली ने सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर उठाकर पूरा स्टेडियम घुमाया था। उस खिताब के जीत के हीरो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, गौतम गंभीर समेत बाकी पूरी टीम रही थी।

धोनी का छक्का और रवि शास्त्री की कमेंट्री लोगों के जेहन में आज भी याद है। जब मैच के दौरान “धोनी फिनिशेज ऑफ इन स्टाइल, ए मैग्नीफिसेंट स्ट्राइक इन टू द क्राउड.. इंडिया लिफ्ट द वर्ल्ड कप आफ्टर 28 ईयर्स” गूंजा तो पूरा देश झूम उठा था।

Latest Posts

Don't Miss