आज इंडियन प्रीमियर लीग के 16 वें सीजन का 16 वा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को अभी जीत का स्वाद चखना है। मुंबई इंडियन को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के हाथों मात खा चुकी है।यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर।
वहीं बात अगर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की जाए तो दोनों टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल में 32 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 17 बार मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है, तो 15 बार दिल्ली ने बाजी मारी है। ऐसे में दोनों टीमों में आज का मुकाबला भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
अहम भूमिका निभाएगा टॉस।
साल 2019 से लेकर अब तक अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 23 मैच जीते हैं। केवल 6 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है। अन्य दो मुकाबले टाई रहे हैं। आज होने वाले मुकाबले में भी यही ट्रेंड रहने के आसार हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम निश्चित तौर पर यहां चेज़ करना पसंद करेगी। इसीलिए कहा जा सकता है कि टॉस ही यहां बॉस होगा और टॉस जीतने वाली टीम के मैच जीतने की भी ज्यादा संभावना रहेगी।