Latest Posts

आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में परिवार ने बॉयफ्रेंड समर सिंह पर लगाए आरोप। देखिए दोनों की साथ में तस्वीरें।

रविवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की वाराणसी के होटल से सुसाइड की खबरें आई थी। अब इस मामले मी परिवार के द्वारा कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। आकांक्षा दुबे अपने कैरियर की बुलंदियों पर थी। उन्होंने पिछले एक साल के अंदर कई सुपरहिट गानों में अपना परफॉर्मेंस दिया था। ऐसे में अभिनेत्री की मौत पर लगातार सवाल उठ रहे थे।

अब अभिनेत्री के परिवार द्वारा उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बड़ा बयान दिया है। बेटी के आत्महत्या के बाद पहली बार एक्ट्रेस की मां का बयान आया है। अब सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगा है।

- Advertisement -

आकांक्षा दुबे की मां ने अभिनेत्री को टॉर्चर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार 21 मार्च को आकांक्षा दुबे और सिंगर समर सिंह के भाई के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि समर सिंह उनका बॉयफ्रेंड था।

पुलिस के अनुसार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे समर सिंह के साथ वाराणसी में ही लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी।
एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर बड़ी रकम उधर लेने और उसे वापस ना करने तथा मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Latest Posts

Don't Miss