Latest Posts

आईपीएल 2022: लखनऊ सुपरजाइंट्स ने जारी किया अपना लोगो। जानिए क्या है लोगो का मतलब।

आईपीएल के 15 वें संस्करण 2022 के लिए सभी टीमों ने अपना कमर कसना शुरू कर दिया है। इस बार आईपीएल में हैदराबाद और लखनऊ की दो नई टीमें खेल रही है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले मेरा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने अपना लोगो जारी किया है।फ्रेंचाइजी ने कहा कि हमारा लोगो भारतीय प्राचीन पुराणों से प्रेरित है।

लोगो के बारे में लखनऊ टीम ने दी जानकारी।

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा कि, पौराणिक पक्षी गरुड़- जो एक रक्षक है और तेजी से आगे बढ़ने की शक्ति के साथ विराजमान है, ने हमें टीम के पंखों वाला प्रतीक बनाने के लिए प्रेरित किया है। गरुड़ हर भारतीय संस्कृति और उपसंस्कृति में सर्वव्यापी है।

- Advertisement -

इकाई के तिरंगे पंख प्रतीकात्मक रूप से लखनऊ सुपर जायंट्स की अखिल भारतीय अपील का प्रतिनिधित्व करते हैं। पक्षी के शरीर को नीले रंग के बल्ले से क्रिकेट के खेल को दर्शाने के लिए बनाया गया है, नारंगी रंग की सीम के साथ एक लाल गेंद भी है। यह एक शुभ ‘जय तिलक’ की तरह है।” लखनऊ सुपर जायंट्स ने कहा कि समग्र रूप से यह पहचान ऊंची और ऊंची उड़ान भरने और सफलता हासिल करने के लिए मजबूत सकारात्मक ऊर्जा से संपन्न है।

केएल राहुल हैं लखनऊ के कप्तान।

लखनऊ ने आईपीएल 2022 के लिए केएल राहुल (17 करोड़ रुपये), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़ रुपये) और रवि बिश्नोई (4 करोड़ रुपये) के साथ जाने का विकल्प चुना है। केएल राहुल कप्तानी का भार उठाएंगे। एंडी फ्लावर को पहले ही लखनऊ फ्रेंचाइजी का कोच बनाया जा चुका है, जबकि भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर फ्रेंचाइजी के मेंटर के रूप में काम करेंगे।

 

Latest Posts

Don't Miss