Latest Posts

आईपीएल मेगा ऑक्शन: 12.25 करोड़ में बीके श्रेयस अय्यर। जानिए और खिलाड़ियों पर कितनी लगी बोली।

इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन आज बेंगलुरु में शुरू हो गया। 12.25 करोड़ रुपए में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिके। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। इसके अलावा हर्षल पटेल जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे वे 10.75 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था। 2021 आईपीएल में हर्षल ने सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए थे। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। हर्षल को वापस बैंगलोर ने खरीदा है।

मनीष पांडे की वैल्यू हुई कम।

मनीष पांडे को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 4.60 करोड़ में खरीदा। उन्हें पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ में खरीदा था। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर 8.75 करोड़ में लखनऊ की टीम ने खरीदा। नीतीश राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा है। युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल को बेंगलुरु ने 7.75 करोड़ में खरीदा। वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर पर दिल्ली और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले हेटमायर को 8.50 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा।

- Advertisement -

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर पर दिल्ली और चेन्नई ने बोली लगानी शुरू की और अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में वार्नर को 12.50 करोड़ में रुपए मिलते थे। उनकी वैल्यू 50% कम हो गई है। विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को 6.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा।
अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदा। 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा।

महंगे बिके रबाडा।

कगिसो रबाडा की बोली सबसे ऊंची लगी, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें 4.20 करोड़ में मिलते थे।  पहले आईपीएल में अश्विन को 7 करोड़ 60 लाख मिलते थे।
इस बार उन्हें 5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ में खरीदा। कमिंस को KKR ने 15.50 करोड़ में खरीदा था। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। पिछले साल मुंबई इंडियंस में बोल्ट को 2.20 करोड़ रुपए ही मिलते थे।

 

Latest Posts

Don't Miss