Latest Posts

आईपीएल में शिखर धवन का जलवा है कायम। ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

बुधवार को राजस्थान के खिलाफ पंजाब किंग्स के मैच में शिखर धवन का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 56 गेंदों में 86 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ शिखर धवन एक खिलाड़ियों की क्लब में शामिल हो गए हैं। यह अर्ध शतक उनके आईपीएल कैरियर का 48 वाां अर्ध शतक था। पंजाब के 5 रनों के जीत में शिखर धवन की पारी का महत्वपूर्ण योगदान था।

शिखर धवन ने बनाया यह खास रिकॉर्ड।

- Advertisement -

बता दें कि यह आईपीएल में उनका 48वां अर्धशतक रहा। इसके अलावा वह दो शतक भी लगा चुके हैं। धवन आईपीएल में 50वां 50+ स्कोर भी दर्ज किया। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए। उनसे पहले विराट कोहली भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विराट के नाम आईपीएल में 45 अर्धशतक और पांच शतक हैं। ओवरऑल आईपीएल लिस्ट में धवन यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में डेविड वॉर्नर (59) शीर्ष पर हैं। उन्होंने इस लीग में 55 अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं।

बेहतर है धवन का आईपीएल कैरियर।

यदि धवन के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो वह अब तक 208 मैचों की 207 पारियों में 2 शतकों और 48 अर्धशतकों की मदद से 6370 रन बनाए हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी विराट कोहली (6706) के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं। ये आंकड़े आईपीएल 2023 के 8वें मैच (राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स) तक के हैं।

 

Latest Posts

Don't Miss