Latest Posts

आईपीएल की बोली लगाते हुए हुआ हादसा। ऑक्शनर ह्यू एडमेड्स हुवे बेहोश। अब ये भारतीय करा रहे ऑक्शन।

आज बेंगलुरु में आईपीएल के लिए खिलाड़ियों का बाजार सजा हुआ है। अब तक कई खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है। फिलहाल सबसे महंगे 12.25 करोड़ में श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ में हर्षल पटेल को खरीदा है। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने दीपक हुड्डा को 5.75 करोड़ में खरीदा। इस बीच आईपीएल के ऑप्शन के दौरान एक हादसा हो गया और ऑकशनर ह्यू इडमिड्स बेहोश होकर गिर पड़े।

भारतीय कॉमेंटेटर चारू शर्मा करा रहे हैं ऑक्सन।

बता दें कि ऑक्शन की फिर से शुरुआत हो चुकी है। कमेंटेटर चारू शर्मा इस सेशन में ऑक्शन करा रहे हैं। श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। पिछली बार मिड सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें रिप्लेसमेंट घोषित किया था और एक करोड़ रुपये में शामिल किया था। इस बार बेंगलुरु ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। अभी तक सबसे महंगे बिकने वाले वे पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।

- Advertisement -

पिछली बार रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से खेलने वाले वाशिंगटन सुंदर पर बोली लगाई गई है। उन्हें 8.75 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। कृणाल पंड्या को लखनऊ की टीम ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा। मिशेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा। फिलहाल अन्य खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss