Latest Posts

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 बॉल पर 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं हर्शल गिब्स। देखिए तस्वीरें।

जब भी छह बॉल पर छह छक्के का जिक्र होता है तो पहली नजर में युवराज सिंह का नाम आता है। हालांकि उससे पहले हर्शल गिब्स यह कारनामा कर चुके थे। हर्शल गिब्स साउथ अफ्रीका के एक बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं।

हर्शल गिब्स का जन्म 1974 में केपटाउन में हुआ था।
उन्होंने 1996 में साउथ अफ्रीका की टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्हें एक बेहतरीन फील्डर माना जाता है।

- Advertisement -

हर्शल गिब्स ने 90 टेस्ट में 6167 रन बनाए हैं। इसमें
14 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 248 ओडीआई में 8094 रन बनाए हैं। इसमें 21 शतक और 37 अर्धशतक शामिल है।

हर्शल गिब्स वनडे इंटरनेशनल में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने यह कारनामा 16 मार्च को 2007 के वर्ल्ड कप मैच में किया था। सेंट किट्स में तब उन्होंने नीदरलैंड्स के डैन वैन बंज के ओवर की सभी छह गेंदों को मैदान से बाहर भेजा था।

हर्शल गिब्स ने 2007 में टेनियेल पोवे से शादी की थी लेकिन बाद में उन्होंने तलाक ले लिया। फिलहाल वे गिल फिलिप्स नाम की महिला के साथ रिलेशनशिप में है जिसके साथ अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं।

Latest Posts

Don't Miss